UPTET परीक्षा के बाद फूटा युवाओं का दर्द, पेपर के बदले पैटर्न ने चकराया सिर
UPTET News: UPTET के पहले दिन की दूसरी पाली संपन्न हो गई है. अमेठी के परीक्षा केंद्रों से देखिए यूपी तक की विशेष ग्राउंड रिपोर्ट. जानिए कैसा रहा हिंदी, संस्कृत, गणित और एसएसटी का पेपर और सालों से जूनियर भर्ती न आने पर परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ क्या कहा.
ADVERTISEMENT

UPTET News
उत्तर प्रदेश पात्रता परीक्षा (UPTET 2026) के पहले दिन की दूसरी पाली (जूनियर लेवल) की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है. अमेठी जनपद की बात करें तो यहां कुल 12 केंद्रों पर 23000 से अधिक परीक्षार्थी इस तीन दिवसीय परीक्षा में भाग ले रहे हैं. प्रशासन की ओर से जीजीआईसी समेत सभी केंद्रों पर सुरक्षा और मॉनिटरिंग के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. परीक्षा खत्म होने के बाद जैसे ही अभ्यर्थी केंद्रों से बाहर निकले, यूपी Tak की टीम ने उनसे बातचीत की. पेपर के स्तर और सालों से अटकी जूनियर शिक्षक भर्ती को लेकर छात्रों का दर्द और गुस्सा साफ तौर पर देखने को मिला.
