2027 में किसके सिर सजेगा मुगलसराय का ताज? भाजपा-सपा की जंग हुई और भी दिलचस्प!
ADVERTISEMENT
Mughalsarai Assembly Seat: चंदौली की मुगलसराय विधानसभा सीट पर 2027 के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच कड़े मुकाबले की उम्मीद है, जबकि जातीय समीकरण, विकास के मुद्दे, पीडीए रणनीति और विभिन्न वर्गों का वोट बैंक चुनावी नतीजों में अहम भूमिका निभा सकता है.
Mughalsarai Assembly Seat: चंदौली जिले की मुगलसराय विधानसभा सीट पूर्वांचल ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश की सबसे चर्चित और राजनीतिक रूप से अहम सीटों में गिनी जाती है. इस सीट पर लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलता रहा है. वर्ष 2007 से अब तक यहां कई बार राजनीतिक समीकरण बदले हैं और अलग-अलग चुनावों में सपा, बसपा और भाजपा के प्रत्याशी जीत दर्ज कर चुके हैं. वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इस सीट पर जीत हासिल की थी, जबकि अब 2027 के चुनाव को लेकर भी राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. दोनों प्रमुख दल इस सीट को अपने लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न मानते हुए पूरी ताकत के साथ चुनावी तैयारियों में जुटे हैं.
