राम मंदिर में VIP दर्शन के नाम पर बड़ा खेल...! 20000-25000 रुपए लेकर कराते थे खास एंट्री, नए दावे आए सामने!
अयोध्या राम मंदिर में VIP दर्शन के नाम पर 20-25 हजार रुपये की कथित वसूली के आरोप SIT जांच में सामने आए हैं. मामले में नेटवर्क, वीआईपी पास और वित्तीय लेनदेन की जांच जारी है.
ADVERTISEMENT

Ram Mandir Latest Update
Ram Mandir VIP Darshan News: राम मंदिर से जुड़े कथित अनियमितताओं के मामले की जांच कर रही एसआईटी (SIT) की पड़ताल में अब एक और बड़ा दावा सामने आया है. जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, मंदिर में श्रद्धालुओं को विशेष या वीआईपी दर्शन कराने के नाम पर प्रति व्यक्ति 20 हजार से 25 हजार रुपये तक की कथित वसूली की जाती थी. आरोप है कि इसके लिए एक संगठित नेटवर्क सक्रिय था, जो होटल, होम-स्टे और अन्य माध्यमों से श्रद्धालुओं तक पहुंच बनाकर उन्हें विशेष सुविधा का प्रस्ताव देता था. फिलहाल इन सभी दावों की जांच जारी है और जांच एजेंसियां उपलब्ध साक्ष्यों का सत्यापन कर रही हैं.
