कांग्रेस के नए यूपी प्रभारी ने दे दिया सीट बंटवारे का हिंट, क्या अखिलेश यादव मानेंगे 'बड़े भाई' की ये शर्त?
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस ने गठबंधन में बराबरी के सम्मान और सीट बंटवारे की मांग का संकेत दिया है. यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पार्टी है और गठबंधन में उसे उचित हिस्सेदारी मिलनी चाहिए.
ADVERTISEMENT

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश की सियासत में अभी से 2027 के विधानसभा चुनाव की बिसात बिछने लगी है. कांग्रेस के नवनियुक्त यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने लखनऊ में अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसने समाजवादी पार्टी के खेमे में हलचल तेज कर दी है. गौतम ने साफ संकेत दिए हैं कि 2027 के चुनाव में कांग्रेस, अखिलेश यादव की पार्टी के साथ बराबर के सम्मान और सीटों के बंटवारे की उम्मीद रखती है.
