कौन हैं हापुड़ की PCS अधिकारी सीमा चौधरी? जिनपर उनकी मां ने ही लगाए 15 लाख और जमीन हड़पने के आरोप
हापुड़ की PCS अधिकारी सीमा चौधरी से जुड़े मामले में मां की शिकायत पर 15 लाख रुपये के कथित दुरुपयोग और जमीन हड़पने के आरोप में FIR दर्ज, पुलिस जांच जारी.
ADVERTISEMENT

Hapur PCS officer Seema Chaudhary Case (Photo: AI Generated)
Hapur PCS Officer Seema Chaudhary Case: हापुड़ में तैनात PCS अधिकारी एवं जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) सीमा चौधरी अपनी मां की शिकायत के बाद कानूनी जांच के दायरे में आ गई हैं. सहारनपुर निवासी मुनेश रानी ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी ने कथित तौर पर उनकी जानकारी के बिना उनके बैंक खाते का इस्तेमाल किया, उसमें 15 लाख रुपये जमा कराए और बाद में फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनकी जमीन हड़पने की साजिश रची. शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने सीमा चौधरी समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है. फिलहाल आरोपों की जांच जारी है और उनकी पुष्टि होना बाकी है.
