लेटेस्ट न्यूज़

संभल के अल हसनैन पब्लिक स्कूल में 15 अगस्त के कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा, छज्जा गिरने से गई 8 साल के मासूम की जान

ADVERTISEMENT

Sambhal News: संभल के असमोली में 15 अगस्त कार्यक्रम के दौरान स्कूल के मेन गेट का छज्जा गिरने से 8 साल के बच्चे की मौत हो गई है. इसके साथ ही हादसे में दो अन्य बच्चे घायल हो गए हैं.

social share
Google CTA

Sambhal News: यूपी में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर संभल के एक स्कूल में बड़ा हादसा हुआ है. स्कूल में 15 अगस्त का कार्यक्रम चल रहा था, तभी अचानक स्कूल के मेन गेट पर बना छज्जा भरभराकर गिर गया. इस हादसे के मलबे के नीचे दबकर 8 साल के एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई है. इसके अलावा दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इस घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है.