प्रतापगढ़ में संविदा कर्मी की संदिग्ध मौत के बाद बवाल, अंतिम संस्कार से पहले परिवार ने प्रशासन के सामने रखी ये बड़ी मांगें
ADVERTISEMENT
Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में आपूर्ति विभाग के संविदा कर्मी सौरभ उर्फ मोनू की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है. मौत के बाद पूरे इलाके में भारी तनाव बना हुआ है. परिवार मुआवजा और आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहा है.
Pratapgarh News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में आपूर्ति विभाग के एक संविदा कर्मी की संदिग्ध हालत में मौत के बाद इलाके में भारी तनाव फैला हुआ है. घटना के 40 घंटे बीत जाने के बाद भी परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार नहीं किया है. परिवार न्याय, मुआवजे और आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहा है. हालात बिगड़ते देख मौके पर भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी गई है.

