लेटेस्ट न्यूज़

रात 11:59 बजे दिया ₹16 में कपड़े खरीदने का ऑफर, पहुंच गए 3000+ लोग… अचानक आई भारी भीड़ देख भाग गया दुकान मालिक रईस आलम

कानपुर में बेटे के जन्मदिन पर महज 16 रुपये में कपड़े बेचने का ऑफर एक दुकानदार के लिए मुसीबत बन गया. 15 अगस्त की आधी रात सोशल मीडिया पर ऑफर का वीडियो वायरल होने के बाद अनवरगंज की अलम मार्केट में 3 से 4 हजार लोगों की भीड़ पहुंच गई. भीड़ बढ़ने के साथ धक्का-मुक्की शुरू हो गई और कई लोग गिरकर घायल हो गए.

ADVERTISEMENT

Kanpur 16 Rupees Clothing Offer News
Kanpur 16 Rupees Clothing Offer News
social share
Google CTA

Kanpur 16 Rupees Clothing Offer News: कानपुर में बेटे के जन्मदिन पर महज 16 रुपये में कपड़े बेचने का ऑफर एक दुकानदार के लिए मुसीबत बन गया. 15 अगस्त की आधी रात सोशल मीडिया पर ऑफर का वीडियो वायरल होने के बाद अनवरगंज की अलम मार्केट में 3 से 4 हजार लोगों की भीड़ पहुंच गई. भीड़ बढ़ने के साथ धक्का-मुक्की शुरू हो गई और कई लोग गिरकर घायल हो गए. हालात बिगड़ते देख दुकानदार रईस आलम दुकान पर ताला लगाकर वहां से निकल गया. सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया.