अतीक के बड़े बेटे उमर अहमद 2027 में इस सीट से लड़ेंगे चुनाव? ये पार्टी दे सकती है टिकट
प्रयागराज की इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा सीट से 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर अहमद का नाम चर्चा में है.
ADVERTISEMENT

Umar Ahmed Election 2027 News (Photo Edited By AI)
Umar Ahmed Election 2027 News: प्रयागराज की इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा सीट से 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर अहमद का नाम चर्चा में है. राजनीतिक गलियारों में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि उमर आगामी चुनाव में इसी सीट से मैदान में उतर सकते हैं और उन्हें असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से टिकट मिल सकता है. हालांकि, अभी तक उमर अहमद के चुनाव लड़ने या AIMIM से टिकट मिलने को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है.
