लेटेस्ट न्यूज़

शाहजहांपुर में तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को मारी टक्कर, हादसे में एक श्रद्धालु की मौत से मचा हंगामा

ADVERTISEMENT

Kanwariya Accident: शाहजहांपुर में तेज रफ्तार कार ने तीन कांवड़ियों को टक्कर मार दी है. इस हादसे के बाद इलाज के दौरान एक की मौत हो गई है. मौत से नाराज बाकी कांवड़ियों ने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा किया है.

social share
Google CTA

Kanwariya Accident: यूपी के शाहजहांपुर में शुक्रवार 14 अगस्त को कांवड़ियों के साथ एक दर्दनाक हादसा हो गया है. एक तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे तीन कांवड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी है. इस हादसे में एक कांवड़िए की इलाज के दौरान मौत हो गई है. कांवड़िए की मौत की खबर मिलते ही बाकी श्रद्धालु भड़क गए हैं. उन्होंने बीच सड़क पर बैठकर पुलिस के सामने जमकर हंगामा किया और सड़क पर जाम लगा दिया.