लेटेस्ट न्यूज़

अबान की मौत के बाद अतीक के बेटे अजहम से मिलीं पल्लवी पटेल, कही ये बात

अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत के बाद प्रयागराज की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बनीं पल्लवी पटेल ने अतीक अहमद के चौथे बेटे अजहम अहमद से मुलाकात की है.

ADVERTISEMENT

Pallavi Patel and Ajham Ahmed Meeting
Pallavi Patel and Ajham Ahmed Meeting
social share
Google CTA

Pallavi Patel and Ajham Ahmed Meeting: अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत के बाद प्रयागराज की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बनीं पल्लवी पटेल ने अतीक अहमद के चौथे बेटे अजहम अहमद से मुलाकात की है. पल्लवी ने इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर शेयर किया है. वीडियो में वह अजहम से बातचीत करती और उसे ढांढस बंधाती नजर आ रही हैं. अजहम के चेहरे पर उदासी दिखाई देती है और वह अपने परिवार से जुड़ी परेशानियों के बारे में पल्लवी पटेल को बताते हुए नजर आता है.