उमर अहमद के समर्थन में काफिला निकालना पड़ा भारी, टोल प्लाजा पर हंगामे के बाद पुलिस ने जब्त की दो स्कॉर्पियो
ADVERTISEMENT
Umar Ahmed Convoy: उमर अहमद के प्रयागराज आने के दौरान प्रतापगढ़ के टोल प्लाजा पर कथित हंगामे के मामले में पुलिस ने दो स्कॉर्पियो जब्त कर लिया है. टोल मैनेजर की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है.
Umar Ahmed Convoy: माफिया अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर अहमद के समर्थन में सड़कों पर उतरे लोगों पर अब पुलिस का शिकंजा कसना शुरू हो गया है. 8 अगस्त को जब उमर को कड़ी सुरक्षा में लखनऊ जेल से प्रयागराज लाया जा रहा था, तब उसके पीछे कई लग्जरी गाड़ियां चल रही थीं. आरोप है कि रास्ते में प्रतापगढ़ के एक टोल प्लाजा पर इन गाड़ी सवारों ने टोलकर्मियों से गाली-गलौज की, बैरियर तोड़े और उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की है. टोल मैनेजर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हुआ था और अब पुलिस ने इस मामले में दो स्कॉर्पियो गाड़ियां जब्त कर ली हैं.
