लेटेस्ट न्यूज़

वाराणसी में दो युवक निकले थे प्रैंक वीडियो बनाने लेकिन पहुंच गए थाने, बुर्का पहनकर दोनों ने ऐसा क्या कर दिया?

ADVERTISEMENT

Varanasi News: वाराणसी में प्रैंक वीडियो बनाने के लिए दो 12वीं के छात्र बुर्का पहनकर बाइक से निकले थे. पुलिस शक होने पर दोनों को पकड़कर थाने ले गई. हालांकि माता-पिता की मौजूदगी में दोनों युवकों को समझाकर छोड़ दिया गया है.

social share
Google CTA

Varanasi News: सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए आजकल की युवा पीढ़ी किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहती है. रील बनाने की सनक कई बार युवाओं को ऐसा करने के लिए मजबूर कर देती है, जो कभी-कभी उनपर भारी पड़ जाता है. ऐसा ही एक मजेदार और हैरान करने वाला मामला 14 अगस्त 2026 को वाराणसी से सामने आया है. यहां दो लड़के प्रैंक वीडियो बनाने के लिए बुर्का पहनकर बाइक से जा रहे थे, लेकिन पुलिस की पैनी नजर से बच नहीं पाए और सीधे थाने पहुंच गए हैं.