लेटेस्ट न्यूज़

UPSSSC Final Merit List: UPSSSC ने जारी किया सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षक का रिजल्ट, यहां देखें कट-ऑफ

ADVERTISEMENT

UPSSSC Result: UPSSSC ने सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षक मुख्य परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. 1,828 पदों में 1,643 उम्मीदवारों का अंतिम चयन हुआ है.

social share
Google CTA

UPSSSC Result: यूपी में सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षक के रिजल्ट का लंबे समय से इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षक मुख्य परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए कुल 1,828 पदों में से 1,643 उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया गया है. विभाग ने आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट के साथ-साथ अलग-अलग कैटेगरी के लिए कट-ऑफ की लिस्ट भी अपलोड कर दी है.