गाड़ी में बैठीं BJP विधायक सरिता भदौरिया, सामने लोग और फिर वायरल हुआ VIDEO... सपा बोली- कार्यकर्ताओं से की बदसलूकी
इटावा सदर से BJP विधायक सरिता भदौरिया का कथित अभद्र भाषा वाला VIDEO वायरल है. सपा ने आरोप लगाए, जबकि विधायक ने इसे साजिश बताया है.
ADVERTISEMENT

बीजेपी विधायक सरिता भदौरिया
MLA Sarita Bhadauria Viral Video: इटावा सदर से भाजपा विधायक सरिता भदौरिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. समाजवादी पार्टी ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है. वीडियो में विधायक गाड़ी में बैठकर कुछ लोगों से बातचीत के दौरान कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करती नजर आ रही हैं. हालांकि, विधायक ने वीडियो को लेकर अलग पक्ष रखा है और इसे उनके खिलाफ सुनियोजित साजिश बताया है.
