लेटेस्ट न्यूज़

संभल में 14 बीघा सरकारी ज़मीन पर था भूमाफियाओं का कब्ज़ा, प्रशासन ने की ये बड़ी कार्रवाई

ADVERTISEMENT

Sambhal News: संभल में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 14 बीघा सरकारी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया है. प्रशासन द्वारा इस जमीन पर अब फ्लैटेड फैक्ट्री परिसर विकसित करने की तैयारी की जा रही है.

social share
Google CTA

Sambhal News: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भूमाफियाओं पर लगातार कड़ी कार्रवाई हो रही है. इसी अभियान के तहत संभल जिले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 बीघा सरकारी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया है. सबसे खास बात यह है कि अब इस जमीन पर युवाओं को रोजगार देने के लिए एक 'फ्लैटेड फैक्ट्री' बनाई जाएगी, जिससे इलाके में विकास की नई तस्वीर दिखाई देगी.