लेटेस्ट न्यूज़

शाहजहांपुर में कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, हादसे में घायल श्रद्धालुओं को इस अस्पताल में करवाया गया भर्ती

ADVERTISEMENT

Shahjahanpur Kanwar Accident: शाहजहांपुर में कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई है. इस हादसे में कई कांवड़िए घायल हुए हैं. ट्रॉली में 24 लोग सवार थे, जिनमें 17 को जिला अस्पताल और 9 को कांट सीएचसी में भर्ती कराया गया है.

social share
Google CTA

Shahjahanpur Kanwar Accident: सावन का महीना चल रहा है. देशभर से शिव भक्त कांवड़िए जल लेकर लौट रहे हैं. इस दौरान 14 अगस्त को सावन के पावन महीने में एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया है. शाहजहांपुर में कांवड़ियों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक सड़क पर पलट गई है. इस भयानक हादसे के बाद मौके पर भारी चीख-पुकार मच गई और कई कांवड़िए घायल हो गए हैं. पुलिस और प्रशासन की टीम ने सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है.