यूपी के इस नवोदय विद्यालय में Gen Alpha ने किया विरोध प्रदर्शन, खुद को क्लासरूम में बंद करके रख दी ये अनोखी मांग
Kannauj Jawahar Navodaya Vidyalaya Protest: उत्तर प्रदेश के कन्नौज स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में Gen Alpha छात्रों ने खराब खाने और शिक्षकों के बुरे बर्ताव से परेशान होकर खुद को एक क्लासरूम में बंद करके विरोध प्रदर्शन किया है.
ADVERTISEMENT

Kannauj Jawahar Navodaya Vidyalaya Protest: उत्तर प्रदेश के कन्नौज स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों ने अपनी शिकायतों को लेकर एक अनोखा प्रदर्शन किया है. यहां पढ़ने वाले Gen Alpha छात्रों ने खराब खाने और शिक्षकों के बुरे बर्ताव से परेशान होकर खुद को एक क्लासरूम में बंद करके विरोध प्रदर्शन किया. छात्रों के इस प्रदर्शन का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया. खुद जिलाधिकारी (डीएम) इस मामले से निपटने के लिए नवोदय स्कूल पहुंच गए.
