लेटेस्ट न्यूज़

जूते के अंदर छिपा था 'खतरा', पैर डालते ही हमीरपुर के सागर को डंस लिया कोबरा!

Hamirpur Snake Incident: हमीरपुर में जूता पहनते ही सागर सिंह को अंदर छिपे सांप ने डंस लिया. परिजन सांप को डिब्बे में बंद कर जिला अस्पताल ले आए. डॉक्टर धर्मेंद्र के मुताबिक, सांप कोबरा प्रजाति का हो सकता है.

ADVERTISEMENT

Hamirpur News
Hamirpur News
social share
Google CTA

Hamirpur News: हमीरपुर में ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहे सागर सिंह के साथ ऐसा हादसा हुआ, जिसका उन्होंने शायद सपने में भी अंदाजा नहीं लगाया होगा. जैसे ही उन्होंने जूता पहना, उसके अंदर छिपे सांप ने पैर में डंस लिया. हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और हैरानी की बात यह रही कि जिस सांप ने डंसा था, उसे भी डिब्बे में बंद कर साथ ले आए. अस्पताल में सांप को देखकर हड़कंप मच गया.