लेटेस्ट न्यूज़

44 लाख के बीमा के लिए पत्नी का कत्ल! हमीरपुर में लव मैरिज के ढाई साल बाद अमर सिंह ने रीता को दोस्तों संग मिलकर मारा!

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक महिला की मौत की जांच ने ऐसा मोड़ लिया है, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया. 29 जुलाई की रात ललपुरा इलाके में सड़क किनारे 32 साल की रीता का शव मिला था.

ADVERTISEMENT

Hamirpur Wife Murder Case
Hamirpur Wife Murder Case
social share
Google CTA

Hamirpur Wife Murder Case: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक महिला की मौत की जांच ने ऐसा मोड़ लिया है, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया. 29 जुलाई की रात ललपुरा इलाके में सड़क किनारे 32 साल की रीता का शव मिला था. शुरुआती तौर पर पुलिस को मामला सड़क हादसे का लगा, लेकिन करीब 48 घंटे की जांच के बाद पुलिस ने इसे हत्या की साजिश बताया. पुलिस के मुताबिक रीता के पति अमर सिंह ने तीन साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई थी. आरोप है कि इसके पीछे 44 लाख रुपये की जीवन बीमा राशि हासिल करने का मकसद था. पुलिस ने अमर सिंह समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.