लेटेस्ट न्यूज़

'क्या यूपी सरकार में ब्राह्मण होना गुनाह है...', विधायक सरिता भदौरिया के कथित वायरल वीडियो पर सपा ने भाजपा सरकार पर लगाया आरोप

ADVERTISEMENT

BJP MLA Sarita Bhadauria Viral Video: इटावा में बीजेपी विधायक सरिता भदौरिया का कथित वीडियो वायरल होने के बाद सियासी विवाद बढ़ गया है. सपा ने विधायक पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. जबकि सरिता भदौरिया ने इसे एक गहरी साजिश बताया है.

social share
Google CTA

BJP MLA Sarita Bhadauria Viral Video: उत्तर प्रदेश के इटावा से एक बड़ा सियासी विवाद सामने आया है. इटावा सदर सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की विधायक सरिता भदौरिया का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में विधायक अपनी गाड़ी में बैठी हैं और कुछ लोगों पर भड़कते हुए अभद्र (गाली) भाषा का इस्तेमाल कर रही हैं. यह मामला अब तूल पकड़ चुका है और समाजवादी पार्टी (सपा) ने इस वीडियो के जरिए बीजेपी को ब्राह्मण पॉलिटिक्स के मुद्दे पर घेरना शुरू कर दिया है.