लेटेस्ट न्यूज़

इन 100 फर्जी डिग्री वाले वकीलों से रहें सावधान! हाईकोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुई FIR, सामने आए सभी के नाम

प्रयागराज में कथित तौर पर फर्जी डिग्री के आधार पर वकालत करने वाले 100 वकीलों के खिलाफ FIR दर्ज होने का मामला सामने आया है. बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सचिव आरके शुक्ला की ओर से 8 अगस्त से अब तक प्रयागराज के सिविल लाइंस थाने में 100 अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए गए हैं.

ADVERTISEMENT

Fake Degree Lawyers FIR News
Fake Degree Lawyers FIR News (Photo: AI Generated)
social share
Google CTA

Fake Degree Lawyers FIR News: प्रयागराज में कथित तौर पर फर्जी डिग्री के आधार पर वकालत करने वाले 100 वकीलों के खिलाफ FIR दर्ज होने का मामला सामने आया है. बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सचिव आरके शुक्ला की ओर से 8 अगस्त से अब तक प्रयागराज के सिविल लाइंस थाने में 100 अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए गए हैं. यह कार्रवाई इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के बाद अधिवक्ताओं की शैक्षणिक डिग्रियों के सत्यापन के दौरान सामने आए मामलों को लेकर की गई है. दर्ज मुकदमों के क्राइम नंबर 291 से लेकर 404 तक बताए जा रहे हैं.