लखनऊ में सेक्स रैकेट चलाने वाली विदेशी महिला की इस डॉक्टर ने की थी प्लास्टिक सर्जरी, पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ
ADVERTISEMENT
Lucknow News: लखनऊ में विदेशी महिला से जुड़े हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट मामले में पुलिस ने प्लास्टिक सर्जन डॉ. विवेक गुप्ता को हिरासत में लिया गया है. पुलिस अब विदेशी महिलाओं की सर्जरी और एक साल पहले मिली डॉक्टर की क्लीन चिट से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है.
Lucknow News: लखनऊ में एक हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ होने के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. उज्बेकिस्तान की रहने वाली 45 वर्षीय लोला क्यूमोवा की गिरफ्तारी के बाद अब लखनऊ के एक प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर विवेक गुप्ता भी इस मामले में पूरी तरह से फंस चुके हैं. पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है. इस मामले ने एक साल पहले हुई पुलिस की कार्रवाई और विवेचना पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि उसी समय इस डॉक्टर को मामले में क्लीन चिट दे दी गई थी.
