खून में ही बदमाशी... पूजा पाल ने अतीक परिवार पर बोला हमला, क्या 2027 में उनकी 'माफिया' के बेटों से होगी लड़ाई?
Pooja Pal On Atiq Ahmed Family: पूजा पाल ने अतीक अहमद के परिवार पर तीखा हमला बोला है. 2027 चुनाव से पहले अतीक के बेटों और पूजा पाल के संभावित चुनावी मुकाबले की चर्चा तेज है.
ADVERTISEMENT

Pooja Pal On Atiq Ahmed Family
उत्तर प्रदेश की सियासत में अतीक अहमद और पूजा पाल का नाम एक-दूसरे के विरोधी ध्रुवों के तौर पर लंबे समय से चर्चा में रहा है. अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की झांसी में सड़क हादसे में मौत के बाद एक बार फिर यह सियासी टकराव सुर्खियों में है. अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए जेल में बंद उसके दोनों भाई पैरोल पर बाहर आए थे. इस दौरान पुलिस से झड़प, टोल प्लाजा पर बिना टोल दिए काफिले के गुजरने और ओवरस्पीडिंग जैसी बातें सामने आईं, जिसके बाद प्रतापगढ़ और प्रयागराज के कुछ इलाकों में कई गाड़ियों को पुलिस ने सीज किया. इसी घटनाक्रम के बाद पूजा पाल ने अतीक परिवार पर तीखा हमला बोला. वहीं, अतीक परिवार के सदस्यों के चुनावी मैदान में उतरने की चर्चाओं ने पूर्वांचल की सियासत को और दिलचस्प बना दिया है.
