लेटेस्ट न्यूज़

स्वतंत्रता दिवस के बधाई संदेश में मायावती किसे सुना दिया! संविधान के ‘चेक एंड बैलेंस’ की दिलाई याद

ADVERTISEMENT

Mayawati Statement On Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर मायावती ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उच्च संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को उनके दायित्वों के प्रति सचेत रहने की नसीहत दी है. उन्होंने संविधान, सामाजिक न्याय, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को भी उठाया है.

social share
Google CTA

Mayawati Statement On Independence Day: आज पूरा देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शान से तिरंगा फहराया है और पूरे देश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी आजादी का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है. हर तरफ शुभकामनाओं का दौर चल रहा है. इन सबके बीच बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की चीफ मायावती का स्वतंत्रता दिवस पर दिया गया बधाई संदेश काफी चर्चा में है. मायावती ने आजादी की बधाई देने के साथ ही सत्ता और उच्च संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को उनके दायित्वों को लेकर एक बड़ी नसीहत भी दे डाली है.