UP Weather: यूपी के इन जिलों में 16 अगस्त को होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया 'ऑरेंज अलर्ट'
UP Weather: मौसम विभाग ने कल 16 अगस्त के लिए पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई इलाकों में भारी बारिश की कड़ी चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने प्रदेश के 12 जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट' और 19 जिलों में 'येलो अलर्ट' जारी किया है.
ADVERTISEMENT

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मॉनसून एक बार फिर से पूरी तरह सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने कल यानी 16 अगस्त के लिए पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई इलाकों में भारी बारिश की कड़ी चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने कल प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है. इसके साथ ही 19 जिलों में बारिश की संभावना जताते हुए 'येलो अलर्ट' जारी किया है.
