कानपुर में बचपन के दोस्त के नारियल ठेले पर रुका ब्रजेश पाठक का काफिला, डिप्टी CM की यूं हुई भरत तिवारी से मुलाकात!
कानपुर में डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का काफिला बचपन के दोस्त भरत तिवारी का नारियल ठेला देखकर रुक गया. पाठक ने ठेले पर बैठकर नारियल पानी पिया और दोस्त का हालचाल लिया.
ADVERTISEMENT

Kanpur News
कानपुर के रतन लाल नगर में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का काफिला उस वक्त अचानक रुक गया, जब उनकी नजर सड़क किनारे नारियल का ठेला लगाए भरत तिवारी पर पड़ी. ब्रजेश पाठक ने भरत को पहचान लिया और गाड़ी से उतरकर सीधे उनके पास पहुंच गए. इसके बाद डिप्टी सीएम ठेले के पास रखे स्टूल पर बैठकर नारियल पानी पीने लगे. खास बात यह रही कि भरत तिवारी कोई अनजान शख्स नहीं, बल्कि ब्रजेश पाठक के बचपन के दोस्त हैं. दोनों बचपन में साथ पहलवानी किया करते थे. इस मुलाकात का वीडियो अब चर्चा में है.
