'बस टिकट तय करनी है...' चुनाव से पहले अखिलेश यादव की सपा नेताओं को हिदायत
15 अगस्त पर अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में चुनाव शुरू हो गया है और टिकट तय करने के लिए कम दिन बचे हैं. उन्होंने नेताओं को बीजेपी को फायदा पहुंचाने वाले बयानों से बचने की नसीहत दी.
ADVERTISEMENT

File Photo: Akhilesh Yadav
15 अगस्त के मौके पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि अब चुनाव शुरू हो गया है और टिकट तय करने के लिए बहुत कम दिन बचे हैं. अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं से ऐसे बयानों से बचने की बात कही, जिससे बीजेपी को कोई राजनीतिक लाभ मिल सके. अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी की ओर से नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए एक पर्चा छपवाया जाएगा, जिसमें यह बताया जाएगा कि उन्हें किन मुद्दों पर बात करनी है. उन्होंने कहा कि छोटे से लेकर बड़े नेता तक सभी को उसी के अनुसार बोलना होगा.
