लेटेस्ट न्यूज़

यूपी के इस शहर को जल्द ही ट्रैफिक से मिलेगी आजादी! नए मेट्रो लेन का 99% तक पूरा हुआ ये काम

Kanpur Metro Corridor 2: कानपुर मेट्रो कॉरिडोर-2 का निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है. ट्रेनों का रखरखाव करने वाले वर्कशॉप का 99% काम पूरा हो चुका है. इसके साथ ही नौबस्ता कास्टिंग यार्ड में भी सभी 156 आई-गर्डर की कास्टिंग पूरी हो चुकी है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Kanpur Metro Corridor 2: कानपुर के लोगों के लिए अब सफर होगा और भी आसान. कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के कॉरिडोर-2 (सीएसए से बर्रा-8) का निर्माण कार्य तेज हो गया है. एक तरफ जहां मेट्रो का रखरखाव करने वाले डिपो वर्कशॉप का 99 प्रतिशत का काम पूरी हो चुका है, तो वहीं नौबस्ता कास्टिंग यार्ड में एलिवेटेड रूट के लिए सभी 156 आई-गर्डर की ढलाई (कास्टिंग) का काम भी पूरा कर लिया गया है. जिससे ये तय माना जा रहा है कि कानपुर को दूसरी मेट्रो लाइन मिलने की उम्मीद काफी बढ़ गई है.