लेटेस्ट न्यूज़

ITBP DIG परमिंदर सिंह की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में पहुंची स्कॉर्पियो; कार से हुई जोरदार भिड़ंत

सहारनपुर में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में ITBP के DIG परमिंदर सिंह और उनके ड्राइवर रवि शंकर की मौत हो गई. बता दें यह हादसा सरसावा थाना क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला नेशनल हाईवे पर झबीरन कट के पास हुआ.

ADVERTISEMENT

ITBP DIG Parminder Singh Death
ITBP DIG Parminder Singh Death News
social share
Google CTA

ITBP DIG Parminder Singh Death: सहारनपुर में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में ITBP के DIG परमिंदर सिंह और उनके ड्राइवर रवि शंकर की मौत हो गई. बता दें यह हादसा सरसावा थाना क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला नेशनल हाईवे पर झबीरन कट के पास हुआ. जानकारी के मुताबिक DIG की स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और दूसरी लेन में जा पहुंची. इसी दौरान सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में कुल चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें DIG के गनर जयराम भी शामिल हैं.