चुनाव से पहले योगी सरकार महिलाओं को 50000 रुपये देने का कर सकती है वादा? इसपर अखिलेश यादव ने दिया अपना रिएक्शन
यूपी में महिलाओं को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता देने की संभावित योजना पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा. जानिए उन्होंने ₹1,500 और किस्तों को लेकर क्या कहा.
ADVERTISEMENT

File Photo: Akhilesh Yadav and CM Yogi Adityanath,
उत्तर प्रदेश में महिलाओं को कुल 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की प्रस्तावित योजना को लेकर सियासत तेज हो गई है. योगी सरकार की ओर से ऐसी योजना पर विचार किए जाने की चर्चा के बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का बयान सामने आया है. अखिलेश ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग 1500 रुपये नहीं दे पाए, वे 40-50 हजार रुपये कैसे देंगे. उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अगर रकम किश्तों में दी जाएगी तो उनकी बात पर कौन भरोसा करेगा.
