सपा ने जिन IAS अंजनेय सिंह की कई मौकों पर की थी शिकायत, वही अधिकारी अब मुरादाबाद से जाएंगे!
मुरादाबाद मंडलायुक्त IAS अंजनेय कुमार सिंह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे. वह आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों से जुड़े मामले की सुनवाई कर रहे हैं.
ADVERTISEMENT

IAS Aunjaneya Kumar Singh
मुरादाबाद के मंडलायुक्त और वरिष्ठ IAS अधिकारी अंजनेय कुमार सिंह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने वाले हैं. सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार के अनुरोध के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 बैच के सिक्किम कैडर के अधिकारी अंजनेय कुमार सिंह को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव कर दिया है. सिंह इस समय मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े एक अहम मामले की सुनवाई कर रहे हैं.
