लेटेस्ट न्यूज़

संभल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान स्कूल का छज्जा गिरा, एक बच्चे की हुई मौत

उत्तर प्रदेश के संभल में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. असमोली थाना क्षेत्र के मदाला गांव स्थित हसनैन पब्लिक निजी स्कूल के मुख्य द्वार का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया.

ADVERTISEMENT

Sambhal School Roof Collapse News
Sambhal School Roof Collapse News
social share
Google CTA

Sambhal School Roof Collapse News: उत्तर प्रदेश के संभल में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. असमोली थाना क्षेत्र के मदाला गांव स्थित हसनैन पब्लिक निजी स्कूल के मुख्य द्वार का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया. हादसे के समय वहां बच्चे और अन्य लोग मौजूद थे. छज्जे के मलबे में तीन बच्चे दब गए. इनमें कार्यक्रम देखने आए एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूल के दो बच्चे घायल बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कार्यक्रम का माहौल मातम में बदल गया.