लेटेस्ट न्यूज़

कुशीनगर की इस हाईप्रोफाइल सीट पर बीजेपी की अंदरूनी खींचतान का मिलेगा सपा को फायदा?

तमकुहीराज विधानसभा सीट पर 2027 चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज है. बीजेपी में टिकट की होड़, कांग्रेस-सपा गठबंधन की संभावनाएं और जातीय समीकरण मुकाबले को दिलचस्प बना रहे हैं. जानें तमकुहीराज का राजनीतिक इतिहास, प्रमुख दावेदार और चुनावी समीकरण.

ADVERTISEMENT

TamkuhiRaj Election
TamkuhiRaj Election
social share
Google CTA

TamkuhiRaj Election: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले की सबसे चर्चित विधानसभा सीटों में शामिल तमकुहीराज में आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गर्माहट बढ़ने लगी है. बिहार सीमा से सटी होने के कारण इस सीट का राजनीतिक महत्व काफी अधिक माना जाता है. कभी कांग्रेस का मजबूत गढ़ रही यह सीट फिलहाल भारतीय जनता पार्टी के पास है. हालांकि चुनाव से पहले यहां सत्ताधारी खेमे में अंदरूनी खींचतान और विपक्षी दलों की घेराबंदी ने मुकाबले को काफी दिलचस्प बना दिया है.