'मेरे सेठ को लूट लो, कर्ज उतर जाएगा...', झांसी में दोस्त की बात मानकर सुरेंद्र ने रची साजिश, पूरी प्लॉनिंग सुनकर हो जाएंगे हैरान!
झांसी में गल्ला व्यापारी पर गोली चलाकर लूट की कोशिश के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाली साजिश का खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक व्यापारी की रेकी कोई बाहरी बदमाश नहीं, बल्कि उसी के यहां पल्लेदारी करने वाला शिवम कर रहा था.
ADVERTISEMENT

Jhansi Trader Robbery Case
Jhansi Trader Robbery Case: झांसी में गल्ला व्यापारी पर गोली चलाकर लूट की कोशिश के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाली साजिश का खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक व्यापारी की रेकी कोई बाहरी बदमाश नहीं, बल्कि उसी के यहां पल्लेदारी करने वाला शिवम कर रहा था. शिवम ने अपने कर्ज में डूबे दोस्त सुरेंद्र को व्यापारी को लूटने का आइडिया दिया. इसके बाद सुरेंद्र ने अपने साले और चचेरे साले को साथ लेकर वारदात की योजना बनाई. 12 अगस्त को व्यापारी पर हमला हुआ, जबकि करीब चार दिन बाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चारों आरोपियों को पकड़ लिया.
