वाराणसी एयरपोर्ट पर हथियार जांच के दौरान चली गोली, दो स्टाफ घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर रविवार सुबह हथियार की जांच के दौरान अचानक गोली चलने से दो लोग घायल हो गए. घटना करीब 9:30 बजे की है. जानकारी के मुताबिक, आजमगढ़ का एक यात्री अपनी पत्नी के साथ एयर इंडिया की फ्लाइट IX-1810 से मुंबई जाने वाला था. उसके पास पिस्टल और मैगजीन थी.
ADVERTISEMENT

Varanasi Airport Firing News (Photo: AI Generated)
Varanasi Airport Firing News: वाराणसी एयरपोर्ट पर रविवार सुबह हथियार की जांच के दौरान अचानक गोली चलने से दो लोग घायल हो गए. घटना करीब 9:30 बजे की है. जानकारी के मुताबिक, आजमगढ़ का एक यात्री अपनी पत्नी के साथ एयर इंडिया की फ्लाइट IX-1810 से मुंबई जाने वाला था. उसके पास पिस्टल और मैगजीन थी, जिसे यात्री ने विमान में ले जाने के लिए पहले ही घोषित किया था. हथियार और उससे जुड़े कागजों की जांच के दौरान अचानक एक राउंड फायर हो गया. गोली जमीन से टकराने के बाद पास खड़े एक महिला और पुरुष स्टाफ को लग गई. महिला के जांघ और पुरुष के हाथ में गोली लगी है. दोनों को हरहुआ स्थित न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
