लेटेस्ट न्यूज़

Ghazipur News: सुरक्षा जाली के अभाव में खुले में संचालित 400 केवीए ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने जताई हादसे की आशंका

Ghazipur Electricity Department News: गाजीपुर के उसिया गांव में सुरक्षा जाली के बिना संचालित 400 केवीए ट्रांसफार्मर से ग्रामीणों में हादसे की आशंका बढ़ गई है. मुख्य मार्ग पर स्थित ट्रांसफार्मर के पास रोज बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं. ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से सुरक्षा जाली लगाने और जर्जर तारों को जल्द बदलने की मांग की है.

ADVERTISEMENT

सुरक्षा जाली के अभाव में खुले में संचालित 400 केवीए ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने जताई हादसे की आशंका
सुरक्षा जाली के अभाव में खुले में संचालित 400 केवीए ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने जताई हादसे की आशंका
social share
Google CTA

Ghazipur News: दिलदारनगर क्षेत्र के उसिया गांव में पानी टंकी के समीप स्थापित 400 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर सुरक्षा जाली के अभाव में खुले में संचालित हो रहा है. इसे लेकर ग्रामीणों में हादसे की आशंका के साथ भारी नाराजगी है.उनका आरोप है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद विद्युत विभाग ने अब तक सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है.