Saharanpur News: धर्म परिवर्तन और निकाह का दबाव बनाने का आरोप, महिला ने एसएसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार
Saharanpur Conversion Case: गंगोह की एक महिला ने युवक पर जबरन धर्म परिवर्तन और निकाह का दबाव बनाने, मुकदमा वापस लेने की धमकी देने तथा अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप लगाया है। एसएसपी से सुरक्षा और सख्त कार्रवाई की मांग की गई है. पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है.
ADVERTISEMENT

धर्म परिवर्तन और निकाह का दबाव बनाने का आरोप, महिला ने एसएसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार
Saharanpur Conversion Case: गंगोह क्षेत्र की एक महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को प्रार्थना पत्र देकर एक युवक पर जबरन धर्म परिवर्तन और निकाह के लिए दबाव बनाने, मुकदमा वापस लेने की धमकी देने तथा परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने मामले में कड़ी कार्रवाई और पुलिस सुरक्षा की मांग की है.
