Amethi Weather 3 July 2026: बारिश के बाद बढ़ी उमस, तेज धूप ने लोगों को किया बेहाल, 35 डिग्री तापमान पर भी उमस से पसीने-पसीने हुए लोग
Amethi Weather News: अमेठी में बारिश के बाद बढ़ी नमी और तेज धूप ने शुक्रवार को उमस भरी गर्मी बढ़ा दी. 35 डिग्री तापमान के बावजूद लोग पसीने से बेहाल रहे. बाजारों में भीड़ कम दिखी. मौसम विभाग ने अगले दिनों में हल्की बारिश की संभावना जताई है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है.
ADVERTISEMENT

बारिश के बाद बढ़ी उमस, तेज धूप ने लोगों को किया बेहाल; 35 डिग्री तापमान पर भी उमस से पसीने-पसीने हुए लोग
Amethi News: जिले में हुई बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ने और शुक्रवार को निकली तेज धूप के कारण लोगों को पूरे दिन उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा. घरों से बाहर निकलते ही लोगों को चिपचिपाहट और गर्म हवाओं का एहसास हुआ। दोपहर के समय बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा कम भीड़ दिखाई दी. कई लोग धूप से बचने के लिए पेड़ों और शेड की छांव का सहारा लेते नजर आए.
