Gonda News: छपिया के स्वामी नारायण मंदिर में लेजर शो की तैयारी, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा नया आयाम
Gonda Tourism News: धार्मिक पर्यटन को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में गोंडा के छपिया स्थित स्वामी नारायण मंदिर में जल्द लेजर लाइट एंड साउंड शो शुरू हो सकता है. आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने परियोजना का प्रस्ताव शीघ्र शासन को भेजने और सभी पर्यटन विकास कार्यों को तय समय में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए.
ADVERTISEMENT

छपिया के स्वामी नारायण मंदिर में लेजर शो की तैयारी, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा नया आयाम
Gonda Tourism News: देवीपाटन मंडल में धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने छपिया स्थित स्वामी नारायण मंदिर में लेजर लाइट एंड साउंड शो शुरू कराने के लिए शासन को शीघ्र प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि आधुनिक पर्यटन सुविधाओं के विकास से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिलेगा, साथ ही क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी नई गति मिलेगी.
