Ghazipur News: दिलदारनगर में बारिश बनी मुसीबत, बाजार की सड़कों पर जलभराव
Dildarnagar Waterlogging News: गाजीपुर के दिलदारनगर बाजार में लगातार बारिश से मुख्य सड़क पर जलभराव हो गया, जिससे आवागमन प्रभावित है. गड्ढों में भरे पानी से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है. व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित हुआ. स्थानीय लोगों ने जलनिकासी व्यवस्था सुधारने और नालियों की सफाई की मांग की है.
ADVERTISEMENT

दिलदारनगर में बारिश बनी मुसीबत, बाजार की सड़कों पर जलभराव
Ghazipur News: लगातार हो रही बारिश ने दिलदारनगर बाजार की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है. बाजार से सरैला चट्टी की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव होने से आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया है. सड़क पर कई जगह पानी भर जाने से राहगीरों, दुकानदारों और वाहन चालकों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
