लखनऊ इको गार्डन लखनऊ में अभ्यर्थियों का डेरा, 6 महीने से अधिकारियों के चक्कर काट रहे अभ्यर्थियों का वेटिंग लिस्ट को लेकर धरना
ADVERTISEMENT
UPSSSC भर्ती में रिक्त पदों को भरने के लिए अभ्यर्थियों ने इको गार्डन लखनऊ में प्रदर्शन किया. अभ्यर्थियों की मांग है कि भर्तियों में वेटिंग लिस्ट जारी की जाए ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके.
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की भर्तियों में, चयनित अभ्यर्थी खाली रह जाने वाले पदों को भरने के लिए वेटिंग लिस्ट जारी करने की पुरजोर मांग कर रहे हैं. अभ्यर्थियों का कहना है कि पिछले 3-4 वर्षों में दरोगा, ग्राम पंचायत अधिकारी आदि विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम एक साथ घोषित हुए हैं. ऐसे में कई चुनिंदा अभ्यर्थियों का चयन एक से अधिक परीक्षाओं में हो जाता है, लेकिन वे केवल एक ही पद पर जॉइनिंग कर पाते हैं. इसके कारण अन्य पद रिक्त रह जाते हैं और बाकी युवाओं को अवसर नहीं मिल पाता. इसी समस्या को लेकर अभ्यर्थी लखनऊ के इको गार्डन में बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए और धरना-प्रदर्शन किया.
