लेटेस्ट न्यूज़

'सरप्राइज के लिए तैयार रहिए...' अखिलेश यादव ने यूपी में 10 सीटों पर राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ाई हलचल

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए जल्द ही चुनाव होने वाले हैं. इस चुनाव में समाजवादी पार्टी की तरफ से कितने नेता उच्च सदन जाएंगे, इसे लेकर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बड़ा दावा किया है. अखिलेश यादव ने कहा है कि 'कुछ सरप्राइज के लिए तैयार रहिए'.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए जल्द ही चुनाव होने वाले हैं. इस चुनाव में समाजवादी पार्टी की तरफ से कितने नेता उच्च सदन जाएंगे, इसे लेकर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बड़ा दावा किया है. अखिलेश यादव ने कहा है कि 'कुछ सरप्राइज के लिए तैयार रहिए'. सपा प्रमुख क्या सरप्राइज देंगे, ये अभी सामने आना बाकी है. लेकिन अगर नंबर की बात की जाए तो यूपी विधानसभा में विधायकों की संख्या सबसे ज्यादा भारतीय जनता पार्टी के पास हैं. जिसके आधार पर बीजेपी को सबसे ज्यादा सीटें मिल सकती हैं. जानकारी के अनुसार, राज्यसभा चुनाव के लिए 29 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी और 16 अक्टूबर को वोटों की गिनती के साथ नतीजे घोषित किए जाएंगे.