लेटेस्ट न्यूज़

'केली कुंज के शिष्य माफिया गिरी कर रहे...', प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी की मौत के बाद महंत गंगा दास ने कही बड़ी बात!

वृंदावन के प्रमुख संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. अब इस मामले को लेकर वृंदावन के साधु-संतों की बैठक हुई, जिसमें घटना की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की गई.

ADVERTISEMENT

Mahant Ganga Das Statement
Mahant Ganga Das Statement on Rasik Dulari Sharan Death Case
social share
Google CTA

Mahant Ganga Das Statement: वृंदावन के प्रमुख संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. अब इस मामले को लेकर वृंदावन के साधु-संतों की बैठक हुई, जिसमें घटना की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की गई. परिक्रमा मार्ग स्थित ललित कुंज आश्रम में धर्म रक्षा संघ के बैनर तले हुई बैठक में संतों ने एक स्वर में मामले की जांच कराकर सच्चाई सामने लाने की मांग की. वहीं, पुलिस पहले ही सीसीटीवी फुटेज और अन्य पहलुओं के आधार पर जांच कर रही है.