'मैं जानता हूं, मेरे लड़के के...' आगरा में घर पर हुआ बवाल तो CEC ज्ञानेश कुमार के पिता ने सामने आकर दिया ये बयान
आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. विजय नगर स्थित आवास के गेट पर कालिख पोती गई और आपत्तिजनक नारे लिखे गए. प्रदर्शन SIR और चुनाव प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस के आरोपों के बीच हुआ. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कालिख साफ कराई और सुरक्षा बढ़ाई.
ADVERTISEMENT

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आगरा स्थित पैतृक घर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. वोट चोरी के आरोप और एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजयनगर स्थित उनके घर के बाहर नारेबाजी की. प्रदर्शन के दौरान घर के गेट पर कालिख पोती गई और उस पर ‘वोट चोर गद्दार ज्ञानेश कुमार’ लिखा गया.
