लेटेस्ट न्यूज़

भाजपा ने नगीना सीट पर... पिछले चुनाव में चंद्रशेखर की जीत पर मायावती ने ये क्या कह दिया!

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बसपा प्रमुख मायावती ने नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पर तीखा हमला बोला है. मायावती ने उनके राजनीतिक जनाधार पर सवाल उठाते हुए 2024 के नगीना लोकसभा चुनाव में EVM में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बयानबाजी तेज होती जा रही है. अब बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर सीधे निशाना साधा है. मायावती ने चंद्रशेखर आजाद के राजनीतिक जनाधार पर सवाल उठाते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए हैं.