यूपी में चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के बीच भयंकर खींचतान! अखिलेश ने क्यों बनाई इंडिया गठबंधन की बैठक से दूरी? सामने आई पूरी वजह
ADVERTISEMENT
UP Election 2027: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 30 अगस्त को होने वाली इंडिया गठबंधन की अहम बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है. अखिलेश यादव ने कहा है कि उनका कोई दूसरा कार्यक्रम है और उनकी जगह पार्टी के अन्य नेता इस बैठक में हिस्सा लेंगे.
UP Election 2027: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 30 अगस्त को होने वाली इंडिया गठबंधन की अहम बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है. अखिलेश यादव ने कहा है कि उनका कोई दूसरा कार्यक्रम है और उनकी जगह पार्टी के अन्य नेता इस बैठक में हिस्सा लेंगे. चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बुलाई गई इस बैठक में अखिलेश यादव के शामिल न होने से कई सवाल खड़े हो गए हैं. सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज है कि अखिलेश यादव इस बैठक से इसलिए बच रहे हैं ताकि उन्हें कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग को लेकर किसी भी दबाव का सामना न करना पड़े. अखिलेश यादव फिलहाल सीट शेयरिंग पर बात करने से बच रहे हैं, जबकि कांग्रेस जल्द से जल्द सीटों का बंटवारा चाहती है.
