रेलवे ने यूपी वालों को दी त्योहार स्पेशल ट्रेन की सौगात, गोरखपुर से इन बड़े शहरों से होकर गुजरेगी
Festival Special Train: रेलवे ने दिल्ली से यूपी जाने वाले यात्रिओं को मेला स्पेशल ट्रेन की बड़ी सौगात दी है. आगामी त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने गोरखपुर से शकूरबस्ती के बीच ट्रेन संख्या 05101/05102 गोरखपुर-शकूरबस्ती-गोरखपुर त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया है.
ADVERTISEMENT

Festival Special Train: रेलवे ने दिल्ली से यूपी जाने वाले यात्रिओं को त्योहार स्पेशल ट्रेन की बड़ी सौगात दी है. आगामी त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने गोरखपुर से शकूरबस्ती के बीच ट्रेन संख्या 05101/05102 गोरखपुर-शकूरबस्ती-गोरखपुर त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. गोरखपुर से यह ट्रेन 11 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को चलेगी. वहीं, शकूरबस्ती से गोरखपुर के लिए यह ट्रेन 12 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी. इस ट्रेन के चलने से त्योहार के दौरान गोरखपुर, पूर्वी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बीच आने-जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी.
