राज्यसभा की 8 सीटों पर इन 11 नामों की चर्चा तेज, पूर्व कैबिनेट मंत्री से लेकर मौजूदा मंत्री रेस में
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और समाजवादी पार्टी की तैयारियां तेज हो गई हैं. राज्य की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 29 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है. बीजेपी में 8 सीटों के लिए स्मृति ईरानी, कौशल किशोर समेत 20 से ज्यादा नेताओं के नामों पर चर्चा हुई है
ADVERTISEMENT

Rajya Sabha Election 2026 (Photo AI Generated)
Rajya Sabha Election 2026: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और समाजवादी पार्टी की तैयारियां तेज हो गई हैं. राज्य की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 29 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है. बीजेपी में 8 सीटों के लिए स्मृति ईरानी, कौशल किशोर समेत 20 से ज्यादा नेताओं के नामों पर चर्चा हुई है, लेकिन अभी तक किसी नाम पर अंतिम सहमति नहीं बन सकी है. वहीं समाजवादी पार्टी भी तीन उम्मीदवार मैदान में उतारने की तैयारी में है और इसके लिए तीन नामांकन पत्र खरीदे जाएंगे. ऐसे में दोनों प्रमुख दलों की रणनीति को लेकर सियासी हलचल बढ़ गई है.
