लेटेस्ट न्यूज़

'पति की साजिश का मुझे अंदाजा नहीं था...' ससुर विनीत मिनोचा हत्याकांड में 21 दिन बाद जेल से आई बहू शालू ने तोड़ी चुप्पी!

कानपुर के दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में 21 दिन जेल में रहने के बाद बाहर आईं शालू मिनोचा ने पहली बार कैमरे के सामने अपनी बात रखी है. पुलिस ने शुरुआत में उन्हें हत्या की साजिश का हिस्सा माना था, लेकिन जांच आगे बढ़ने के बाद उनकी भूमिका सामने नहीं आई.

ADVERTISEMENT

Shalu Exclusive Interview
Shalu Exclusive Interview
social share
Google CTA

Shalu Exclusive Interview: कानपुर के दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में 21 दिन जेल में रहने के बाद बाहर आईं शालू मिनोचा ने पहली बार कैमरे के सामने अपनी बात रखी है. पुलिस ने शुरुआत में उन्हें हत्या की साजिश का हिस्सा माना था, लेकिन जांच आगे बढ़ने के बाद उनकी भूमिका सामने नहीं आई. कोर्ट के आदेश के बाद शालू की रिहाई हुई. 'यूपी Tak' से एक्सक्लूसिव बातचीत में शालू ने कहा कि उन्हें अपने पति सुब्रत की कथित साजिश की बिल्कुल जानकारी नहीं थी. उन्होंने यह भी कहा कि वह अभी तक इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही हैं कि सुब्रत ने ऐसा कुछ किया होगा. रिहाई के बाद उनकी सबसे बड़ी चिंता अपने छोटे बच्चे से मिलने की है.